नगर पंचायत गजा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, की शांति व्यवस्था की अपील
गजा, डी पी उनियाल: नगर पंचायत गजा में सुरेंद्र सिंह भंडारी सी.ओ. थाना नरेंद्रनगर के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैगमार्च निकालते हुए मतदाताओं से शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की। कहा कि शांति पूर्ण मतदान करते हुए सभी मतदाता लोकतंत्र में अपने मतदान का अवश्य मतदान करें।
पुलिस चौकी इंचार्ज गजा विजय थपलियाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन शांति पूर्ण मतदान की अपील करता है, मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार है।
इस अवसर पर गोपाल दत्त भट्ट एस. ओ, एन. के.गुप्ता पुलिस चौकी जाजल, मनीष नेगी एस.आई., नरेश लखेडा अपर उप निरीक्षक नरेंद्र नगर, पंकज घनसाला अपर उप निरीक्षक के अलावा विनोद तिवारी तहसीलदार गजा, श्रुति वत्स रिटर्निंग आफिसर नगर पंचायत गजा, खंड विकास अधिकारी फकोट, विजय थपलियाल चौकी इंचार्ज गजा व पुलिस चौकी गजा के समस्त पुलिस बल साथ मे चल रहे थे।
