नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में इतिहास विभागीय परिषद के तत्वाधान में G-20 की ऐतिहासिक भूमिका विषय पर व्याख्यान माला
हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में इतिहास विभागीय परिषद के तत्वाधान में G-20 की ऐतिहासिक भूमिका विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
व्याख्यान माला में विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ0 संजीव कुमार जुयाल ने G-20 के तहत विभिन्न राष्ट्रों के परस्पर समन्वय एवं सांस्कृतिक, एतिहासिक पृष्ठ भूमि पर भारत की भूमिका पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होने भारत को विश्व मंच में महत्वपूर्ण भूमिका, अपनी शक्ति प्रदर्शन एवं विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिकी को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।
डॉ0 प्रवीन मैठानी ने ईसा की प्रथम शताब्दी से वर्तमान सदी तक के प्राचीन आर्यवर्त के विश्व के साथ वस्तु विनिमय के द्वारा आपसी सम्बन्ध एवं व्यापारिक मध्यस्थता पर विचार व्यक्त किये।
इस व्याख्यान माला में कु0 कंचन सती ने G-20 की प्राचीन पृष्ठ भूमि एवं G-20 के आप्तवाक्य वसुदेव कुटुंबकम् पर विस्तार से व्याख्या दी कु0 दीपा ने G-20 की प्रस्तावना, उदेश्य एवं भारत की भूमिका पर चर्चा की। कु0 साक्षी ने G-20 के विषय जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान एवं सौरभ सिंह अमन सिंह एवं कु0 सपना इत्यादि प्रतिभागी छात्र/छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
इस व्याख्यान माला ने डॉ0 सुनीता मेहता, डॉ0 रामानन्द उनियाल, डॉ0 आयुष बर्त्वाल, श्री नवनीत सती महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कु0 कंचन द्वितीय स्थान प्राप्त कु0 दीपा एवं तृतीय स्थान प्राप्त कु0 साक्षी को इतिहास विभाग द्वारा पुरूस्कार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी क्लब के संयोजक डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने किया।
