जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी ने ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ को किया नमन, महिला कांग्रेस व बुद्धिजीवियों ने व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि
नई टिहरी।
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, नई टिहरी में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें ‘आधुनिक भारत का शिल्पकार’ बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा,
“हम और संपूर्ण राष्ट्र, आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन और वंदन करते हैं। पंडित जी ने स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र की स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा,
“पंडित नेहरू जी ने एक आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत की नींव रखी। उनका विज़न आज भी हमारे लोकतंत्र की दिशा तय करता है। हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वप्न देखना सिखाया।”
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के सभासद, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अनीता रावत, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह रावत, धीरपाल सिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
