शहीद विक्रम सिंह नेगी स्मृति द्वार का हुआ लोकार्पण, नम आंखों से दी गई शहीद को श्रद्धांजलि
गजा, डीपी उनियाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के धार अकरिया पट्टी में बिमाणगांव निवासी शहीद विक्रम सिंह नेगी के नाम से निर्मित स्मृति द्वार का लोकार्पण शहीद की पत्नी श्रीमती पार्वती देवी व सांसद प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
शहीद विक्रम सिंह नेगी को श्रद्धांजलि देते समय उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती देवी, मां श्रीमती बिरजा देवी, पिता साहब सिंह नेगी की आंखों में आंशू आते ही सभी लोग भावुक हो गए। शहीद विक्रम सिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए सांसद प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी टिहरी के मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि शहीदों को हमेशा याद किया जाता रहेगा, कहा कि देश के सैनिकों को सम्मान देने के लिए ही ‘माटी को नमन वीरों को वंदन’ कार्यक्रम किया गया है।
उन्होंने शहीद विक्रम सिंह नेगी स्मृति द्वार के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर सांसद तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने कम लागत में बहुत बढ़िया सराहनीय कार्य किया है, शहीद की शहादत दिवस पर स्मृति द्वार का लोकार्पण उनकी याद में समर्पित है।
बताते चलें कि शहीद विक्रम सिंह नेगी ने आज ही के दिन 15 अक्टूबर 2021 को जम्बू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहादत दी थी, उस समय उनका पुत्र प्रियांक मात्र 2 साल का था। शहीद के नाम से स्मृति द्वार बनाने के लिए गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक लाख रुपए धनराशि स्वीकृत की है जबकि क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पालिटेक्निक कालेज गजा का नाम शहीद विक्रम सिंह नेगी के नाम पर करने की घोषणा की है।
शहीद द्वार लोकार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद की पत्नी श्रीमती पार्वती देवी, मां श्रीमती बिरजा देवी, पिता साहब सिंह नेगी,दादी श्रीमती रुकमा देवी, प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री ज्योति पंत, समाज सेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, शहीद की बहिन श्रीमती कविता देवी के अलावा कुंदन सिंह सजवाण, त्रिलोक सिंह, महिपाल सिंह, रणबीर सिंह, अतर सिंह, दरमियान सिंह, नैन सिंह, प्रेम सिंह, भगवान सिंह, भरत सिंह, विजय सिंह पूर्व प्रधान उमा देवी, भगवानी देवी,मकानी देवी, सुल्तान सिंह, चन्दन सिंह, बीर सिंह सहित समस्त ग्राम पंचायत निवासी शामिल हुए।
