कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
चाका/गजा | 12 जनवरी 2026 | रिपोर्ट: डी.पी. उनियाल
नरेंद्रनगर विकासखंड की क्वीली पट्टी स्थित चाका क्वीली में आगामी 13 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक श्रीसिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मेला बीते कई वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन विकास का प्रमुख माध्यम बनता आ रहा है।
मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल 13 जनवरी को करेंगे, जबकि मेले की अध्यक्षता विकासखंड प्रमुख श्रीमती दीक्षा राणा करेंगी।
सात दिवसीय मेले में सांस्कृतिक व खेलकूद आयोजनों की भरमार
सात दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं खेलकूद महोत्सव में क्षेत्रीय लोक संस्कृति, संगीत और पारंपरिक खेलों की झलक देखने को मिलेगी। मेले में जोत सिंह असवाल (सदस्य जिला पंचायत चाका बैरोला), कुंवर सिंह चौहान (अध्यक्ष नगर पंचायत गजा), राजेन्द्र भंडारी (पूर्व प्रमुख), गिरीश बंठवाण (प्रदेश कार्यसमिति भाजपा), राजेश रावत (मंडल अध्यक्ष भाजपा गजा), श्रीमती मंगेश उनियाल (प्रधान बैरोला), मकान सिंह चौहान (पूर्व क्षेत्र पंचायत) तथा मुनेन्द्र उनियाल (सदस्य मेला समिति) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
दिनवार कार्यक्रम विवरण
- 13 जनवरी:
👉 गढ़वाली लोक गायक इंदर आर्य की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम - 14 जनवरी:
👉 उत्तरवाहिनी भागीरथी नदी के तट पर स्थित श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा एवं जलाभिषेक - 15 जनवरी:
👉 जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण बालीवाल द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन
👉 लोक गायक विवेक नौटियाल एवं मीना राणा की सांस्कृतिक प्रस्तुति - 16 व 17 जनवरी:
👉 स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम - 18 जनवरी:
👉 अनुराग नौटियाल एवं पंचतत्व बैंड की रंगारंग प्रस्तुति - 19 जनवरी (समापन दिवस):
👉 लोक गायक मंगलेश डंगवाल की सांस्कृतिक संध्या
👉 कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं सौरभ बहुगुणा द्वारा पुरस्कार वितरण
👉 सात दिवसीय मेले का भव्य समापन
सरकारी व गैर-सरकारी विभागों के स्टॉल
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने बताया कि मेले के दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय जनता को विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त हो सकेगा।
