महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “रन फॉर यूनिटी“ कार्यक्रम का आयोजन
अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “रन फॉर यूनिटी“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो० पुष्पा नेगी के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो० पुष्पा नेगी ने छात्र-छात्राओं को “राष्ट्रीय एकता दिवस“ की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदया ने “भारतीय स्वतंत्रता सेनानी“ एवं “लौह पुरुष“ कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के सुअवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने दृढ़ नेतृत्व से अलग-अलग रियासतों में बँटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। हमें अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
इसके पश्चात प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को “रन फॉर यूनिटी“ हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना। यह दौड़ महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. निधि छाबड़ा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, डॉ. सीताराम नैथानी, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. आबिदा, डॉ. दीप्ति राणा, डॉ. ममता थपलियाल, डॉ. कृष्णा राणा, डॉ. शशिबाला रावत, डॉ. दयाधर सेमवाल, डॉ. रुचिका कटियार, डॉ. दुर्गेश नौटियाल इत्यादि प्राध्यापकों सहित कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
