जूनियर वर्ग में पेंदार्स प्रथम, माध्यमिक स्तर पर इंटर कॉलेज चाका अव्वल
गजा/चाका क्वीली | रिपोर्ट: डी.पी. उनियाल
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के चाका क्वीली में आयोजित सात दिवसीय कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। गढ़वाली लोकगीतों और नृत्यों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मेले के मंच पर खूब घमाल मचाया और दर्शकों से भरपूर तालियां बटोरीं।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मंगेश उनियाल (प्रधान बैरोला), जोत सिंह असवाल (जिला पंचायत सदस्य), राजेश रावत (मंडल अध्यक्ष भाजपा), शूरबीर गुंसाई (क्रीड़ा प्रभारी), मंजू रावत (प्रधान थन्यूल), राधिका नेगी (जयकोट) एवं नंदी सुरियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जूनियर व माध्यमिक स्तर के परिणाम
जूनियर स्तर
- 🥇 राजकीय जूनियर स्कूल पेंदार्स – प्रथम
- 🥈 शिवालिक पब्लिक स्कूल – द्वितीय
- 🥉 जूनियर कोट – तृतीय
माध्यमिक स्तर
- 🥇 इंटर कॉलेज चाका – प्रथम
- 🥈 खरसाडा – द्वितीय
- 🥉 रणाकोट – तृतीय
प्राथमिक विद्यालयों की शानदार सहभागिता
प्राथमिक स्तर पर लवा, सर्वोदय हिल्स पब्लिक स्कूल किराडा, सरस्वती शिशु मंदिर लवा, प्राथमिक बैरोला, शिवालिक हिल्स पब्लिक स्कूल बैरोला, प्राथमिक चाका, नौघर सहित अनेक विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्राथमिक विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।
निर्णायक मंडल व मंच संचालन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में सी.एम. फोंदणी, रेणु उनियाल, संतोष पांडे एवं मीनाक्षी राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंच संचालन जगत सिंह असवाल (शिक्षक, जूनियर पेंदार्स), अरुण कुलियाल (इंटर कॉलेज चाका) तथा श्रीमती दीपा विष्ट (इंटर कॉलेज रणाकोट) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मेले में रही व्यापक उपस्थिति
कार्यक्रम में जीत राम उनियाल, शेर सिंह पयाल, मुनेन्द्र उनियाल, मकान सिंह चौहान सहित मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल व अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
