चम्बा प्रखंड के ग्राम थान में अनुसूचित जाति के 20 लोगों का 4 माह का प्लम्बिंग प्रशिक्षण शुरू
चम्बा: उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के द्वारा चम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत थान में अनुसूचित जाति के 20 लोगों का 4 माह का प्लम्बिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके तहत लोक कल्याण सेवा समिति रानीचौरी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
4 माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थी को प्लम्बिंग का प्रशिक्षण देकर उनको स्किल के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार योजना से जोड़ना है चार माह तक चलने वाले प्रशिक्षण में युवाओं को सम्पूर्ण जानकारी देकर उनके हाथों को मजबूत करना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चम्बा ग्रामीण सुशील कुमार बहुगुणा प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रधान सांवली सुधीर बहुगुणा, बलदेव, नरेंद्र, अरविंद, जितेन्द्र, प्रवीण हरीश, विकास,चन्द्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
