जनपद स्थित विदेशी मदिरा की अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन
जनपद स्थित विदेशी मदिरा की अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन लाटरी के तहत कल सायं 05 बजे कलक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में किया जाएगा।
जिला आबकारी अधिकारी टिहरी गढ़वाल कैलाश बिंजोला द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत अवशेष विदेशी मदिरा की दुकानों का व्यवस्थापन आबकारी नियमावली 2023 में निहित प्राविधानानुसार कल दिनांक 05.04.2023 को सांय 05:00 बजे जिला कार्यालय कलैक्ट्रेट परिसर टिहरी गढ़वाल के सभागार में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थापन की कार्यवाही की जाएगी।
