धामी सरकार का चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव बदलने का निर्णय गढ़वाल विरोधी मानसिकता: राकेश राणा
नई टिहरी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव ऋषिकेश और हरिद्वार की जगह कोटद्वार और रामनगर किए जाने का निर्णय गढ़वाल विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सदियों से चली आ रही परंपरा और वेदों में वर्णित चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव हरिद्वार और ऋषिकेश हैं। यहां से प्रत्येक यात्री मां गंगा के चरणों में स्नान करके अपनी यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री गंगोत्री के बाद केदार घाटी के सुरम्यवादियों से श्री केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी के दर्शन कर उनके चरणों मे अपने अपने परिवार और अपने जीवन की खुशहाली की कामना के साथ अपने पितरों की शांति के लिए आशीर्वादप्राप्त कर पुनः ऋषिकेश हरिद्वार की और लौटकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश और हरिद्वार से चार धाम यात्रा के संचालन से हजारों लाखों लोगों का रोजगार चलता है यात्रा का मुख्य पड़ाव बदलने से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे सरकार को तत्काल इस निर्णय को वापस लेना होगा नहि तो इस निर्णय के खिलाप जनता जनांदोलन करेगी।
