बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत भाजपा चम्बा की बैठक सम्पन्न
चम्बा, टिहरी। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के चम्बा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी एवं ग्रामीण मण्डल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
