मुख्य विकास अधिकारी टिहरी ने दी जानकारी, पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध
📍 स्थान: टिहरी | 📅 दिनांक: 30 मई, 2025
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) टिहरी गढ़वाल, वरूणा अग्रवाल ने जानकारी दी है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर निर्वाचक नामावलियों की ऑनलाइन खोज की सुविधा शुरू कर दी है।
अब पंचायतों के मतदाता पोर्टल पर जाकर “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प पर क्लिक करके 17 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
👉 जिन मतदाताओं का नाम पिछली सूची में छूट गया था, उनके लिए आयोग ने 01 मार्च से 22 मार्च 2025 तक ग्राम पंचायतों में बैठक कर नाम सम्मिलन हेतु आवेदन मंगाए थे। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद यह नाम भी पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे।
✍️ पात्र मतदाता अभी भी विकासखंड या तहसील कार्यालय जाकर प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
