उत्तराखण्ड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 की तारीख घोषित, 19 अप्रैल को आएगा परीक्षाफल
रामनगर (नैनीताल), 12 अप्रैल 2025:
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 के परिणामों की घोषणा की तिथि तय कर दी गई है।
सभापति एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में आयोजित परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परीक्षाफल 19 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जाएगा।
परीक्षार्थी अपना परिणाम उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।
