केंद्र की भाजपा सरकार की कुटनीतियों के चलते भारत में श्रमिकों का जीना हुआ दुश्वार: राकेश राणा
नई टिहरी: केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की कुटनीतियों के चलते भारत में श्रमिकों का जीवन दुश्वार हो गया है, बीते दस साल में श्रमिक अधिकार, आय और रोजगार से वंचित हो चुका है। यह बात टिहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा ने कही, उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार में मजदूर का हाल –
भारत में मजदूरों की न्यूनतम आय ₹178 हो चुकी है, जिसमें घर का पालन पोषण करना भी संभव नहीं है।
हर दिन फैक्ट्रियों में 3 मजदूरों की मौत हो रही हैं, 2017-20 के बीच 1,109 मारे गए और 4,000 घायल हुए।
आय नहीं बढ़ी पर काम करने का समय बढ़ा दिया गया, पूरा सरकारी तंत्र निजीकरण और कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम की भेंट चढ़ चुका है।
8,700 मजदूर कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही से मारे गए।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि अब मजदूरों के जीवन में नया सवेरा आने वाला है इस “श्रमिक दिवस” भारत का हर श्रमिक INDIA गठबंधन की सरकार की बनाने का संकल्प ले रहा है
* श्रमिकों को फ्री इलाज की गारंटी
* ₹400 न्यूनतम दैनिक मजदूरी
* GIG वर्कर को समाजिक सुरक्षा
* MNREGA की तरह शहरी रोजगार गारंटी
* असंगठित मजदूरों को पेंशन एवं बीमा
* कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम से आज़ादी
