नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता पर छात्रों और शिक्षकों ने दिया संदेश
पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव।
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़े (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) की शुरुआत परिसर स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।”
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, गंगा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ. चंद्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह और मनोज रावत ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता के संदेश को समाज में फैलाने का संकल्प लिया।
