लोक गायक रोहित चौहान के गढ़वाली गीतों पर झूमे लोग, कैबिनेट मंत्री ने कहा—“महोत्सव हमारी संस्कृति की जीवंत परंपरा”
गजा/टिहरी गढ़वाल, 29 मई 2025, D.P.Uniyal: – नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में आयोजित तीन दिवसीय ‘गजा घंटाकर्ण महोत्सव’ का विधिवत समापन बुधवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुबोध उनियाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले विद्यालयों, प्रतिभाशाली युवाओं, विशिष्ट कार्यकर्ताओं, तथा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया।
स्वागत और संबोधन:
हैलीपैड गजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत ढोल-दमाऊ, माल्यार्पण और बुके भेंट कर किया गया। स्वागत करने वालों में महोत्सव अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, प्रशासक फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, चंबा प्रशासक शिवानी विष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री सुनील सिंह चौहान, नगर पंचायत के सभासद, एवं कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
अपने संबोधन में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा,
“मेले और महोत्सव हमारी लोक परंपराओं और संस्कृति की धरोहर हैं। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास का माध्यम भी हैं। अगले वर्ष इस महोत्सव को और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और 15 योजनाओं की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ होगी।”
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और लोक गीतों का रंग:
महोत्सव के समापन दिवस पर रा.इ.का. पोखरी, शिखर स्कॉलर्स एकेडमी, जूनियर स्कूल पेंदार्स, ओंकारानंद जूनियर, महाविद्यालय पोखरी आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
लोक गायक रोहित चौहान एवं उनकी टीम—शिवानी नेगी, प्रशांत, अब्बू रावत—ने मंच पर जब “ऐजा हे भानुमती पावों बाजार”, “बबली तेरु मोबाइल”, “मेरी चंदरा इतखा न शरमौ”, और “धन सिंह की गाड़ी चली गजा बाजार” जैसे गढ़वाली गीत गाए, तो दर्शक देर रात तक झूमते रहे। उनकी प्रस्तुति ने महोत्सव को संगीत और उमंग से सराबोर कर दिया।
सम्मान और सहभागिता:
मंत्री द्वारा नगर पंचायत गजा के ब्रांड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल, स्थानीय विद्यालयों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य चंद्र सिंह चौहान, जगत असवाल, और सूरज चौहान ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
विजय प्रकाश विजल्वाण, अनिल भंडारी, राजबीर भंडारी, सोबन सिंह नेगी, मान सिंह चौहान, विनोद सिंह, नीरज सुकेती, मनीष खाती, टंखी सिंह नेगी, तहसीलदार बिनोद तिवारी, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी।
सेवा प्रदर्शनी:
महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा आधारित स्टॉल्स भी लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
