मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में टिहरी जिला प्रशासन की सख्ती, प्राधिकरण टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में सरकारी भूमि पर किए गए अनधिकृत निर्माणों पर चला बुलडोजर
टिहरी गढ़वाल/29 मई 2025 – उत्तराखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी जनपद में केम्पटी फॉल क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेशानुसार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पांच अनधिकृत निर्माणों को सील किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त सचिव द्वारा सीलिंग के आदेश पारित किए गए थे, जिनके अनुपालन में दिनांक 28 मई 2025 को कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सील किए गए निर्माणों का विवरण:
- अर्जुन पंवार – 140.4 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर तृतीय तल तक अनधिकृत निर्माण।
- युद्धवीर सिंह – 125 वर्ग मीटर में तृतीय तल तक का निर्माण।
- अरविंद सिंह एवं रजत सिंह – 140 वर्ग मीटर क्षेत्र में पांचवे तल तक निर्माण किया गया।
- स्वराज सिंह – 84 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत भवन।
- भरत सिंह – 154 वर्ग मीटर क्षेत्र में पांच मंजिला निर्माण, जिसमें भूतल एवं प्रथम तल पर परिवार/किरायेदार निवासरत हैं। इनके चतुर्थ तल को सील किया गया।
यह सभी निर्माण सरकारी भूमि पर बिना स्वीकृति एवं वैध नक्शे के किए गए थे, जिन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारीगण:
इस अभियान में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी की टीम के साथ-साथ राजस्व व पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित अधिकारियों में शामिल रहे:
- सहायक अभियंता – दिग्विजय तिवारी
- कनिष्ठ अभियंता – दीपांशु असवाल, राहुल चमोली
- सुपरवाइज़र – अरविंद पुंडीर
- कानूनगो – दिनेश सिंह बिष्ट
- उपनिरीक्षक – श्रीराम नरेश शर्मा
- पुलिस बल – प्रेमा कांडपाल एवं अन्य कर्मी
प्रशासन का सख्त संदेश:
प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेंगी। यह कदम सरकारी भूमि की सुरक्षा और विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया है।
