गजा व तपोवन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर सम्पन्न
गजा व तपोवन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर सम्पन्न
Table of Contents
Toggleटिहरी | 17 फरवरी, 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नगर पंचायत गजा एवं नगर पंचायत तपोवन में विशेष शिविर आयोजित किए गए।
नगर पंचायत गजा में शिविर का आयोजन अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शेष शिकायतों को जनसमर्पण पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विभागीय स्टालों पर 268 लोगों ने प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य जांच/सामग्री वितरण योजनाओं से 50 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह, ईओ/नोडल अधिकारी रोहित कुमार, तहसीलदार विनोद कुमार तिवाड़ी सहित कई विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दूसरा शिविर नगर पंचायत तपोवन के लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विभागीय स्टालों पर 50 लोगों ने प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य जांच/सामग्री वितरण योजनाओं से 17 लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्षा विनीता बिष्ट, अधिशासी अधिकारी अंजली रावत, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल शासन की उस सोच को साकार कर रही है, जिसमें सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
Administrator
“खबर वही होती है जिसे दबाने की कोशिश की जाती है, बाकी सब विज्ञापन है। मकसद स्पष्ट होना चाहिए। असल मायने यह है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं। मैं न केवल कलमकार हूँ, बल्कि खबरों के छपने की नींव भी हूँ। इस व्यवस्था का हिस्सेदार हूँ, और इसे बदलने का इच्छुक भी। भावनाओं के साथ बुद्धि का संतुलन रखता हूँ, सच्चाई का साथ और झूठ का विरोध करता हूँ।“
