चंबा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बीना नेगी और शोभनी धनोना के बीच होगी कांटे की टक्कर
जीतेंगी निर्दलीय या भाजपा के सिर प्रथम बार सजेगा ताज या कांग्रेस रहेगी इतिहास
चंबा, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’: नगर पालिका परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु इस बार दिलचस्प मुकाबला होगा। कांग्रेस इतिहास दोहरायगी या डबल इंजन भाजपा की शोभना धनोला मार सकती है बाजी। कल कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी बीमा नेगी ने अपना नामांकन करवाया। आज भारतीय जनता पार्टी की शोभनी धनोला ने नामांकन करवाया। टिहरी के हृदय स्थल चंबा नगर पालिका की इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला होना निश्चित है। निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहें हैं। यदि भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार जीतती है तो शोभनी धनोला पहली बार अध्यक्ष बनेंगी।
विदित है कि चंबा नगर पालिका परिषद की इस बार ओ बी सी महिला सीट है। शोभना धनोला सशक्त उम्मीदवार के रूप में मानी जा रहीं हैं। डबल इंजन भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न है। टिहरी के तीनों कद्दावर नेता मान. पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी और वर्तमान विधायक किशोर उपाध्याय भाजपा में हैं। इसलिए छोटी नगरपालिका से यह बड़ा संदेश होगा।
निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहें हैं। पूर्व में निर्दलीय बलवीर पंवार तथा विक्रम पंवार भी अध्यक्ष बने हैं। इसलिए राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है,समय बतायेगा। किसके दांव पेंच काम आते हैं, वक्त बतायेगा। फिलहाल शोभनी धनोला का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
