चम्बा निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी का प्रचार अभियान जारी, विभिन्न प्रचार टोलियां कर रही वार्डों में प्रचार
चम्बा, टिहरी। चम्बा निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी का प्रचार अभियान जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं अध्यक्ष प्रत्याशी द्वारा विभिन्न प्रचार टोलियां भ्रमण कर वार्डों में प्रचार कर रही हैं।
भाजपा की प्रचार टोलियों ने आज वार्ड-2, वार्ड-5 और वार्ड 7 में घर-घर सम्पर्क कर शोभनी धनोला समेत वार्ड सदस्यों के लिए वोट मांगे।
