नागर निकाय चुनाव- 2025
चम्बा में भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला का प्रचार अभियान जोरों पर, व्यापक जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का जताया आभार
चम्बा, टिहरी। नागर निकाय चुनाव के लिए चम्बा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने प्रचार के दौरान मिल रहे व्यापक जन समर्थन पर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से चम्बा नगर में ट्रिपल भाजपा सरकार गठित होने में उन्हें कोई शंका नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी मिल रहे जन समर्थन से अपनी जीत के प्रति पूर्णतया आश्वस्त हैं।
भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने वार्ड प्रत्याशियों समेत आज अपने समर्थकों के साथ वार्ड सख्या-2 एवं 3 का भ्रमण कर जन समर्थन हासिल किया।
इधर चुनाव प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह धनोला एवं कार्यालय मुख्य चुनाव अभिकर्ता विजेन्द्र सिंह धनोला ने चम्बा पालिका परिषद में भाजपा की जीत सुनिश्चित करार देते हुए कहा कि पालिका के सभी वार्डों में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी एवं वार्ड सदस्यों को भारी जन समर्थन हासिल हो रहा है। उन्होंने पालिका में पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड गठित होने की बात कही।
