छाती गांव के शूरवीर सिंह चौहान का देहावसान, कोटेश्वर घाट पर शुक्रवार को होगी अंत्येष्टि
नकोट, टिहरी। श्रीमहादेव ग्राम छाती के शूरवीर सिंह चौहान का आज वीरवार को सुबह करीबन 11 बजे निधन हो गया है। वे करीबन 70 वर्ष के थे। वे लगभग डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि कोटेश्वर घाट पर की जाएगी।
शूरवीर सिंह चौहान अपने पीछे नाती-पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा प्रेम सिंह चौहान भारतीय स्टेट बैंक नकोट में सेवारत है, जबकि छोटे बेटे रघुवीर सिहं व कुलवीर सिंह प्राईवेट नौकरी करते हैं। दोनों बेटियां अपने भरे-पूरे परिवार के साथ ससुराल में रहती हैं।
शूरवीर सिंह चौहान के निधन पर गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है।
