जिले के रायपुर सत्यौं मार्ग व रिंगोंली गहड़ बैंड पर कार दुर्घटनायें
टिहरीः रायपुर सत्यों कद्दूखाल मार्ग कुमालड़ा भरवाकाटल के समीप 01 मारूति इको कार संख्या UP 85 CJ6859 सड़क से 70 से 80 मी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त जिंसमे 07 ब्यक्ति सवार थे। (03 बच्चे, 01 महिला, 03 पुरुष)
घायलो को 108 के माध्यम से कोरनेशन अस्पताल ले जाया गया है।
एक वाहन संख्या UP 85 CJ6859 इको मारुति car जो हरिद्वार से सहस्त्रधारा की तरफ जा रहे थे, रास्ता भटक जाने के कारण धनोल्टी की तरफ चले गए भरवाकाटन के पास अनियंत्रित होकर होकर लगभग 150 मी नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सात लोग सवार थे सभी को हल्की-फुल्की छोटे हैं कुछ को गुम चोट लगी है जो राजस्थान एवं मथुरा के रहने वाले थे सभी को कुमालडा पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी से निकाल कर 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवा दिया गया है।
दूसरी ओर राजस्व क्षेत्र रिगौली के अन्तगर्त ग्राम- गहड बैण्ड के समीप – एक Alto car (800) संख्या U.K.08-S3304 अचानक गहड़ बैण्ड में गदेरे में गिर गई. जिसमे सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आई है. (1) क्रिस पंवार पुत्र रघुवीर सिंह पंवार उम्र-18 वर्ष ग्राम – थाट पट्टी दुगमन्दार हाल निवास श्रीनगर पौडी गढवाल, (2) विनय सिंह रावत पुत्र जयवीर सिंह रावत उम्र-18 वर्ष ग्राम- अगस्तमुनि. दोनो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकला गया और परिजनों के साथ उपचार हेतु श्रीनगर भेजा गया।
