जीविका प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के युवक और युवतियां के लिए नागनी में 06 माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र शुरू
चम्बा: उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड नरेंद्रनगर एवं हितायु लोक कल्याण समिति नागनी टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के युवक और युवतियां के लिए नागनी विकास खंड चम्बा में 06 माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली ने कहा कि इस केंद्र पर अनुसूचित जाति के 20 युवक और युवतियां को अगले 06 माह तक निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र पर नागनी, प्लास , कुकरबागी, भाटुसैण, जडधार गांव, थान, बिडोन, सौड, रौन्देली, भिंगार्की आदि गांवों के युवक युवतियों प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र थापा, मनीष नौटियाल, तनुजा, भगवान सिंह हटवाल, अंकित रावत, प्रवीण रावत, अनीता पैन्यूली, अंजली, मानशी, अंजली नेगी, राखी, अनीशा, सिमरन, अनामिका, खुशी आदि मौजूद थे।
