बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार व संगति भी जरूरी: दिनेश चमोली
देहरादून, 14 नवम्बर 2024: (डॉ. शोभा राम उनियाल) प्रत्येक वर्ष की 14 नवम्बर की तिथि भारतवासियों के लिए कुछ खास है, क्योंकि इस दिन को बाल दिवस याने Children’s Day के तौर पर मनाया जाता है, क्योंकि इस तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। ज्ञातव्य हो कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे।
इस निमित आज देहरादून में विभिन्न स्थानों का कार्यक्रम आयोजित किये गये। महिला पोलिटेक्निक ओ एन जी सी कैम्पस देहरादून धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश चमोली के कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कांर देने से बच्चों का जीवन सफल हो सकता है। शिक्षा संस्कार के साथ-साथ यदि बच्चे की संगति अच्छी नहीं होगी तो उसके विगडने के चान्स बहुत ज्यादा हो जाते हैं। अभिभावक या माता-पिता को चाहिए कि नियमित रूप से बच्चे की संगति का ध्यान रखा जाना चाहिए।
