टिहरी के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर, 19 मई को होंगे स्पोर्ट्स कॉलेज चयन ट्रायल्स
महाराणा प्रताप, हरि सिंह थापा एवं बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा-06 प्रवेश हेतु नई टिहरी में आयोजित होंगे ट्रायल्स
टिहरी गढ़वाल, 15 मई 2026 | SKS News
जनपद टिहरी गढ़वाल के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल छात्रावासों में कक्षा-06 प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स आगामी 19 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से घण्टाघर बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में आयोजित किए जाएंगे। यह चयन प्रक्रिया राज्य के प्रतिष्ठित खेल संस्थानों — महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज एवं बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज — में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज
कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे—
- कक्षा-05 की अंक तालिका अथवा अध्ययनरत प्रमाण-पत्र
- उत्तराखण्ड का मूल/स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार की दो नवीनतम फोटो
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जुलाई 2013 से 01 जुलाई 2015 के मध्य होनी चाहिए।
इन खेलों के लिए होगा चयन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून
- क्रिकेट
- जिम्नास्टिक
- तैराकी
- एथलेटिक्स
- हॉकी
- निशानेबाजी
- फुटबॉल
- बॉक्सिंग
- आइस खेल
- वॉलीबॉल
- बैडमिंटन
- जुडो (केवल बालक वर्ग)
हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़
- फुटबॉल
- एथलेटिक्स
- बॉक्सिंग (केवल बालक वर्ग)
बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट (चम्पावत)
- एथलेटिक्स
- बॉक्सिंग
- बैडमिंटन (केवल बालिका वर्ग)
बैटरी टेस्ट के आधार पर होगा चयन
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (बैटरी टेस्ट) आयोजित किया जाएगा, जिसमें—
- 60 मीटर दौड़
- स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प
- 60×10 शटल रन
- फारवर्ड बेंड रीच
- 400 ग्राम बॉल थ्रो
- 800 मीटर दौड़
शामिल रहेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
