जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में छात्रों और स्टाफ को सिखाए गए खोज-बचाव, CPR और स्कूल सेफ्टी के महत्त्वपूर्ण उपाय
टिहरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देशन में प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिलानीधार में दिनांक 09 मई 2025 को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक चिकित्सा एवं जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को प्राथमिक उपचार, CPR, इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाना, आपातकालीन सेवाओं के नंबर, खोज-बचाव में उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी के साथ-साथ स्कूल सेफ्टी के उपायों से अवगत कराया गया।
यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को व्यवहारिक उदाहरणों और अभ्यास के माध्यम से विषय की गंभीरता को समझाया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पित्र प्रकाश डोभाल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन ज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
