जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, 3 सितम्बर को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे
टिहरी गढ़वाल, 28 अगस्त 2025:
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष में खनिज न्यास (DMF) के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, तहसीलों एवं विकासखंडों से प्राप्त उच्च प्राथमिकता और अन्य प्राथमिकता के प्रस्तावों पर तहसीलवार चर्चा की गई। इस दौरान विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं से प्रस्तावों की उपयोगिता पर जानकारी ली गई और प्राप्त प्रस्तावों को वरीयता के क्रम में सूचीबद्ध किया गया।
प्रभारी खनन अधिकारी रवि सिंह नेगी ने उपस्थित सदस्यों को खनिज न्यास नियमावली 2017 में जुलाई 2025 में किए गए संशोधनों से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावों की समीक्षा करने के उपरांत खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि बैठक में हुई चर्चा के अनुसार सूची में आवश्यक संशोधन कर 3 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित निकाय की बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
