टिहरी में दो नए केंद्रीय विद्यालयों का निर्माण, अगले सत्र से कक्षाओं की शुरुआत के निर्देश
नए केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण पर जिलाधिकारी की बैठक
मदननेगी में पुराने भवन पर प्राइमरी कक्षाओं की जल्द शुरुआत
नरेंद्रनगर में जीआईसी भवन में भी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश
टिहरी, 12 मार्च 2025: जनपद क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण और आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू करने के संबंध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, मयूर दीक्षित ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल और केंद्रीय विद्यालय मदननेगी एवं नरेंद्रनगर के प्रधानाचार्य प्रदीप थपलियाल मौजूद रहे।
नए केंद्रीय विद्यालयों के निर्माण पर जिलाधिकारी की बैठक
बुधवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नये स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय मदननेगी और नरेंद्रनगर के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मदननेगी में डायट टिहरी के पुराने भवन पर आवश्यक कार्य और मरम्मत का काम जल्द पूरा कर अगले महीने से प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जाएं।
मदननेगी में प्राइमरी कक्षाओं की जल्द शुरुआत
जिलाधिकारी ने बताया कि डायट का पुराना भवन भूमि सहित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए दिया जाएगा। इस संदर्भ में सिडकूल के साथ बातचीत भी हो चुकी है।
नरेंद्रनगर में जीआईसी भवन में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नरेंद्रनगर में जीआईसी के भवन पर भी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीआईसी के छात्रों को जीजीआईसी में प्रवेश दिया जाएगा, और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसी सत्र से कक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।
