स्वच्छ टिहरी अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनता ने मिलाया हाथ
टिहरी गढ़वाल, 16 सितंबर 2025। स्वच्छता ही सेवा – 2025 पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को आंचल डेयरी के पास जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और नगर पालिका परिषद नई टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान नाले से प्लास्टिक, कूड़ा-करकट निकालने और झाड़ी कटान का कार्य किया गया। सामूहिक प्रयास से एकत्रित कचरे को सुरक्षित निस्तारित किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा अभियान
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन की भावना से जुड़ा है। स्वच्छता पखवाड़ा सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए मिशन का हिस्सा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सक्रिय सहयोग देकर नई टिहरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान करें।
अधिकारियों और बच्चों की रही सहभागिता
अभियान में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, पीडी-डीआरडीए पीएस चौहान, एसडीएम संदीप कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
साथ ही क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय संगठन से जुड़े बच्चे — दिव्यांशु, दीपक, साहिल, प्रियांशु, आशीष और कार्तिक ने भी सक्रिय भागीदारी की।
