📰 कोटेश्वर पर्यटन विकास थौल मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष का संबोधन, गढ़वाली लोकगीतों पर झूमे दर्शक
गजा (टिहरी गढ़वाल) | रिपोर्ट: डीपी उनियाल
थौल मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और पौराणिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। क्षेत्र का वास्तविक विकास भवनों से नहीं बल्कि प्रतिभाओं से आंका जाता है।
यह बात कोटेश्वर पर्यटन विकास थौल मेले में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कही।
उन्होंने कहा कि चाका–पालकोट पट्टी का यह ऐतिहासिक थौल मेला आने वाले समय में जिला पंचायत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे इसके संरक्षण और विकास को नई दिशा मिल सके।
🌺 अतिथियों का पारंपरिक स्वागत, शहीद को श्रद्धांजलि
मेला समिति अध्यक्ष एवं प्रमुख फकोट दीक्षा राणा ने मुख्य अतिथि इशिता सजवाण का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके पश्चात चाका बाजार से मेला पंडाल स्थल तक ढोल-दमाऊ के साथ अतिथियों की शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्य अतिथि इशिता सजवाण, प्रमुख दीक्षा राणा, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, शीशपाल सिंह सजवाण एवं जोत सिंह असवाल ने शहीद भाग सिंह रावत के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
🪔 दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मेला समिति के सदस्यों गिरीश बंठवाण, राजेश रावत, जीत राम उनियाल, शेर सिंह पयाल, मुनेन्द्र उनियाल, दिनेश उनियाल, मकान सिंह चौहान, जगत सिंह असवाल एवं श्रीमती मंगेश उनियाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
जोत सिंह असवाल ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराते हुए अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट किया गया।
🎶 लोक गीतों पर झूमे दर्शक
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल एवं लोक गायिका मीना राणा ने
“ओठूवा बेलन”, “मेरी रश्मि रुमाल”, “द्यो लागी ऊंचा कैलाशा” सहित कई लोकप्रिय गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
⚠️ विभागीय स्टाल खाली मिलने पर नाराजगी
मेला पंडाल में विभिन्न विभागों के स्टाल खाली दिखाई देने पर वक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए।
इस अवसर पर व्यापार सभा चाका द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
👥 सैकड़ों लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख फकोट राजेन्द्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, प्रमुख दीक्षा राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर प्रधान धन सिंह सजवाण, दिनेश बिजल्वाण, मंजू रावत, रजनी देवी, कांता रावत, मोना देवी, अमिता, सुरेंद्र असवाल, विनोद बिजल्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ राणा, राजेश गैरोला, चंदन सिंह पयाल, अमित असवाल, क्रीड़ा समिति के शूरबीर सिंह गुसाईं,
तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
