गजा के निकट चाका रोड़ पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनमे से एक ढ हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों घायलों को उपचार हेतु बौराड़ी अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाका रोड़ पर मातृछाया से करीबन 100 मीटर आगे एक कार संख्या UK 12F 4882 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार एक दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को घटना स्थल से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई थी। गजा पोखरी सड़क पर मातृछाया के आगे अल्टो कार संख्या UK 12F 4882 अभी अभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें राजू पुत्र गोविंद सिंह उम्र 25 साल तथा पूर्ण सिंह पुत्र मुसा सिंह उम्र 34 वर्ष सवार थे। तहसील गजा की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दोनों घायलों को उपचार हेतु बौराड़ी अस्पताल भेजा गया है। कार बहुत नीचे गिरी है।
