नगर पंचायत गजा में भाजपा प्रत्याशी के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की जनता से मतदान की अपील, दो दर्जन लोग भाजपा में शामिल
गजा, डीपी उनियाल: नगर पंचायत गजा में क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती व चारों सभासदों के लिए जनता से भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा के पक्ष में वोट देंगे तो विकास की गारंटी मै देता हूँ।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जन सभा में आये महिलाओं व पुरुषों से कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी, उपस्थित लोगों से कहा कि आप हाथ उठाकर विश्वास दिलायें कि गजा मे ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगे।
कहा कि मेरा लक्ष्य गजा को पर्यटन के लिए विकसित करना है, मसूरी व धनोल्टी जैसा पर्यटन स्थल बनाया जायेगा।
गजा गौंत्याचली से घंटाकर्ण व गजा से तोली डांडा माणदा सडकों पर शीघ्र ही स्वीकृति मिलेगी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पंचायत गजा मे भाजपा की सरकार बनाने की गारंटी आप दो तथा चहुंमुखी विकास की गारंटी मै देता हूँ।
सभा को जिला पंचायत टिहरी की निवर्तमान अध्यक्ष व नगर पंचायत गजा की चुनाव प्रभारी श्रीमती सोना सजवाण, फकोट के निवर्तमान प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, निवर्तमान प्रमुख चम्बा शिवानी विष्ट, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, मंडी समिति नरेंद्र नगर निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व चुनाव संयोजक गिरीश बंठवाण, जिला मंत्री गजेंद्र खाती एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती ने सम्बोधित किया, अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर होता है लेकिन विपक्ष के पास कोई रोडमैप विकास का नहीं है।कहा कि विकास चाहती है इसलिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों की सरकार जरुरी है तभी विकास कार्यों में प्रगति होगी, कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पर्यटन विकास, रोजगार, पार्किंग, आटोडोरियम, पेयजल उपलब्ध कराने जैसे अनेक विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री राजेश रावत, ज्योति पंत, जोत सिंह असवाल, ईश्वरी विजल्वाण,ओम प्रकाश रुडोला, जोत सिंह असवाल, ईश्वरी विजल्वाण, बीर सिंह असवाल, विलेंदर असवाल, श्रीमती कांता सजवाण, सरोजनी असवाल, पिंकी रावत, अनिता पयाल, मीना विष्ट नीमा खाती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सभासदों हुकम सिंह, आशीष चौहान, नेहा खाती, सीमा व अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती का हाथ उठा कर जनता से आशीर्वाद मांगा, गजा पहुँच कर शहीद बेलमति चौहान स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद घंडियाल मंदिर मे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में बाजार मे रैली भी निकाली गई।
गजा सभा के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के समापन के लिए चाका क्वीली के लिए रवाना हुए।
