निकाय चनाव- 2025
कुलदीप सिंह पंवार का अपने वरिष्ट नेताओं के साथ “डोर टू डोर” प्रचार अभियान जारी है: शान्ति प्रसाद भट्ट
नई टिहरी: नगर पालिका परिषद टिहरी में अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कुलदीप सिंह पंवार ने घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। आज प्रातः 9बजे दूर संचार कार्यालय से प्रचार अभियान आरंभ कर ई ब्लॉक, सी टाईप थर्ड पुलिस लाइन ए ब्लॉक, सेक्टर 4बी आदि में प्रचार जारी है।
प्रत्याशी के साथ घर घर प्रचार प्रसार अभियान में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, जिला प्रवक्ता अध्यक्ष मुर्तजा बेग, खुशी लाल,गब्बर सिंह रावत, हरीओम भट्ट, वीरेंद्रदत,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, अनीता शाह, श्रीमती पूनम, सलोनी आदि प्रचार कर रहे है।
दौराने प्रचार के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह पंवार ने मतदातो को अपनी 21 बिंदुओं वाली अपील/मतमत्र का नमूना/हैड़कार्ड आदि का वितरण करते हुए निवेदन किया कि दिनांक 23 जनवरी 2025 को हाथ के निशान पर मोहर लगा कर मुझे विजय बनाए मै निष्ठा पूर्वक टिहरी पालिका क्षेत्र की सेवा करूंगा।
