निकाय चुनाव चम्बा, भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला का प्रचार अभियान जोरों पर, वार्ड संख्या 4 समेत गुल्डी रोड़ पर किया जन सम्पर्क
चम्बा, टिहरी। चम्बा नगर पालिका परिषद के लिए भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। आज शनिवार को उन्होंने गुल्डी रोड़ समेत वार्ड संख्या 4 में व्यापक जन सम्पर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने बताया कि उन्हें पालिका परिषद के सभी वार्डों में मतदाताओं का व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है। वे अपनी जीत के प्रति पूर्णतया आश्वस्त दिख रही हैं।
