नेशनल कराटे में सिल्वर मेडल जीत उत्तरकाशी की बेटी ने बढ़ाया मान
उत्तरकाशी। नेशनल कराटे फेडरेशन एनकेएफ व फिजिकल एजुकेशन फांउडेशन आफ इंडिया (पेफी) की ओर से गत दिसम्बर माह में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियन शिप में उत्तरकाशी की बेटी मधु चौहान ने अपना परचम लहराया है।
उन्होंने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व उत्तरकाशी जनपद का नाम रोशन किया है। मधु की इस सफलता पर बाड़ाहाट क्षेत्र वासियों सहित जिले भर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बता दें कि गत दिसम्बर माह की २8 एवं २9 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल कराटे फेडरेशन (एनकेएफ) व फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा दूसरी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक की लक्ष्येश्वर निवासी मधु चौहान प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में अपना परचम लहरा सिल्वर मेडल प्राप्त कर उत्तराखंड व उत्तरकाशी का नाम रोशन किया।
उनकी इस सफलता पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने एवं डोईवाला विधायक वृजभूषण गैरोला ने उनको सम्मानित किया और बधाई दी। हिन्दुस्तान से बातचीत में मधु ने बताया कि वह उन्होंने बेसिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय लक्ष्येश्वर से की।
वहीं दस वर्षो तक एमडीएस स्कूल में व्यायाम शिक्षिका के रूप में काम किया। कहा कि उनकी इस सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया है। इसके साथ ही वह 20 फरवरी से होने उत्तराखंड ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करेंगी।
