पंचतत्व में विलीन हुई मशहूर पर्यावरणविद विजय जड़धारी की सहधर्मिणी विमला देवी
चम्बा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: मशहूर पर्यावरणविद और बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता आदरणीय विजय जड़धारी जी की धर्मपत्नी कमला देवी का कल सांय उनके पैतृक आवास जड़धार गांव में निधन हो गया था। आज उनके पैतृक घाट देवनगर में धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में जड़धार गांव इंंडवाल गांव, नागनी, समीपवर्ती गांवों, नरेंद्रनगर, चंबा, नई टिहरी के अलावा दूर दराज के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र विपिन जड़धारी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी और धार्मिक रस्मों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
स्व. कमला देवी(65) का विजय जड़धारी (जड़धार गांव)के साथ 1974 में जौनपुर प्रखंड की सकलाना पट्टी स्थित सेमवाल गांव (पल्या)से विवाह हुआ था। उनके भाई टीकम सिंह मिंया मेरे सहपाठी मित्र हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ थी। वह हमेशा ढाल की तरह श्री विजय जड़धारी के साथ पारिवारिक जीवन के अलावा सामाजिक आंदोलनों मे भी सक्रिय रही हैं। धर्म-परायण कमला देवी प्रगतिशील कृषक भी थी।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, दयाल भाई, सोबत भंडारी, डा. अनुपम भंडारी, नरेंद्र रमोला, इंद्र सिंह नेगी, सूरज राणा, देव सिंह पुंडीर, जीतेन्द्र नेगी, राजेंद्र नेगी, उत्तम जड़धारी, सुखपाल सिंह, गुरू प्रसाद बहुगुणा, भरत सिंह जड़धारी,रघुभाई जड़धारी, संजय मैठाणी, शक्ति जोशी, रामकृष्ण डबराल, रवि गुसाईं, कमल सिंह जड़धारी, साहब सिंह सज्वाण आदि ने श्रद्धांजलि दी।
