पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई का टिहरी में जन-संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं
पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दे उठे प्रमुखता से, जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना की अपील
नकोट (चम्बा), टिहरी गढ़वाल, SKS न्यूज़ रिपोर्ट:
मखलोगी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत छाती एवं नकोट में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत एक राजनीतिक दौरे के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों में भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।
वक्ताओं द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई के पूर्व कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं, शिक्षा संस्थानों और पर्यटन विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
दिनेश धनाई ने जन-संवाद के दौरान ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी जनगणना 2027 में स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच जाकर संवाद करना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से यह पहल जारी रखी जा रही है। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए विकास कार्यों को लेकर समर्थन व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठी, देवेंद्र सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र धनोला, प्रधान छाती सुरेन्द्र चौहान, प्रधान तुंगोली देवेंद्र सिह रावत, प्रधान फैगुल चतर सिंह धनोला, मकान सिंह धनोला, एडवोकेट गोपाल सिंह रावत, देवसिंह मखलोगा, पूर्व सैनिक कृष्णा मंहगाई, भरत सिंह रावत, श्याम सिंह कुठी, राजेन्द्र धनोला, भैरव दत्त बडोनी, अजय चौहान, धान सिंह चौहान, हिकमत सिंह रावत, मनजीत चौहान, शोभा रावत, रमेश धनोला, वयोवृद्ध समाजसेवी मोर सिंह धनोला, भगवान सिंह कुठ्ठी, बेताल सिंह चौहान, विनोद पंवार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
