पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगा दशहरे पर सुमन सागर में गंगा आरती के साथ स्वामी रामतीर्थ के स्मारक पर पुष्पांजलि दी
नई टिहरी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगा दशहरे पर सुमन सागर (टिहरी झील) में गंगा आरती के साथ स्वामी रामतीर्थ के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर पौधरोपण किया।
उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री CWC के सद्स्य हरीश रावत ने अपनें दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन चंबा में वीर गब्बर सिंह जी और श्रीदेव सुमन जी की दिव्य प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
द्वितीय दिवस पर स्वामी रामतीर्थ के स्मारक पर स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर ध्यान किया और पौधरोपण किया, गंगा अवतरण दिवस पर सुमन सागर (टिहरी झील) मे मां गंगा जी की आरती की और टिहरी झील मे पर्यटक गतिविधियो का जयजा लिया।
इस अवसर पर राकेश राणा, शान्ति प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार, आनद रावत, महावीर रावत, नरेन्द्र रमोला, सूरज राणा, साब सिंह सजवान, शक्ति जोशी, सुमन रमोला आशा रावत, दर्शनी रावत, मुसरफ अली सहित मौजूद रहे।
