प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान पर कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन, चंबा में पुतला दहन
चंबा, टिहरी: प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज चंबा चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके पुतले को जलाकर उनके बयान की कड़ी निंदा की गई।
प्रदर्शनकारियों ने “प्रेमचंद, पहाड़ विरोधी मानसिकता बदलो” और “मंत्री पद से इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ पुतला दहन किया। साथ ही, उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितू खंडूरी के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि अगर प्रेमचंद अग्रवाल को टिहरी के प्रभारी पद से जल्द नहीं हटाया गया, तो भविष्य में उनके टिहरी आगमन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व चम्बा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण और टिहरी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ने किया। इनके साथ प्रोग्रेसिव फ्रंट के अध्यक्ष संजय मैठाणी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक सजवाण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष संजय रावत, नगरपालिका चम्बा की पूर्व उपाध्यक्ष बीना नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता विकास रावत सहित कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया।
प्रमुख उपस्थित लोग:
साब सिंह सजवाण, नरेंद्र चंद रमोला, संजय मैठाणी, सुमना रमोला, त्रिलोक सजवाण, शक्ति प्रसाद जोशी, संजय रावत, बीना नेगी, विकास रावत, अर्चना (सभासद), महेश पैनोली, गीता खड़का, उत्तम सिंह रावत, रविंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह मखलोगा, विजेंद्र सिंह नेगी, बिरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सकलानी (अधिवक्ता), गब्बर सिंह नेगी (रिटायर्ड कैप्टन), महिपाल सिंह सजवाण (पूर्व सैनिक), कृष्ण ममगाईं (पूर्व सैनिक), सतपाल (पूर्व प्रधान), बलबीर कंडारी, दौलत नेगी, कमान सिंह नेगी (पूर्व प्रधान), चंद्र प्रकाश उनियाल, आशीष नेगी, विजेंद्र राणा, प्रकाश रमोला, लक्ष्मी चंद रमोला, बबेंद्र रमोला, बबलू सजवाण, रबि रतुड़ी, रमेश नोटियाल, प्रताप अधिकारी।
