फैगुल गांव में क्रीड़ा मैदान निर्माण का श्रीगणेश, विधायक किशोर उपाध्याय ने किया भूमि पूजन
नकोट, टिहरीः प्रखण्ड के फैगुल गांव में क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत निर्मित होने वाले क्रीड़ा मैदान का भूमि पूजन कर श्रीगणेश किया। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि टिहरी विधानसभा में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि शासनादेश के मानकों के अनुसार मिनी स्टेडियम और खेल मैदान के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। यहां बनने जा रहे इस क्रीड़ा मैदान को 24.38 लाख रुपये की धनराशि से बनाया जा रहा है, जिसके तहत क्रीड़ा मैदान 50 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत चम्बा प्रमुख शिवानी बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना धनोला, ग्राम प्रधान भगवान धनोला, प्रधान जगेठी प्रेम लाल उनियाल, कैचू के प्रधान मायाराम पंत, पूर्व प्रधान रमेश उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व सैनिक भूपेन्द्र धनोला, गोपाल मखलोगा, जगवीर रावत, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, मकान सिंह, पुरुषोत्तम उनियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोर सिंह धनोला, सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र बिष्ट, व्यापार सभा अध्यक्ष कुलदीप मखलोगा एवं कार्यदायी संस्था भारतीय कॉपरेटिव ग्रामीण विकास निर्माण लिमिटेड के महाप्रबंधक पवन कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
