समिति ने सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों को जनहित से जोड़ा, हनुमान चालीसा पाठ व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई बैठक की शुरुआत
गजा/नई टिहरी, नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र:
चाका (क्वीली) के मेला पंडाल स्थल में बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत समिति के वरिष्ठ सदस्य मोर सिंह असवाल, जगत सिंह असवाल, धन सिंह सजवाण, दिनेश प्रसाद उनियाल, बुद्धि राम विजल्वाण और जोत सिंह असवाल ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ की।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक जगत सिंह असवाल ने पिछले 6 वर्षों में समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि समिति निरंतर जनहित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
समिति की प्राथमिकताएं:
प्रधान सैण धन सिंह सजवाण और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश बंठवाण ने कहा कि समिति का उद्देश्य स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, हनुमान धाम निर्माण और गरीबों की सेवा है।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल और राजेश गैरोला ने कहा कि सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यों से ही सनातन धर्म जीवंत रहता है।
पंडित राजेश गैरोला ने बैठक में प्रेरणादायक कहानी भी सुनाई। कार्यक्रम में क्वीली, पालकोट व गजा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भागीदारी की।
नई कार्यकारिणी का गठन:
बैठक में पुरानी व नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पुनर्गठन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –
- अध्यक्ष: जोत सिंह असवाल
- उपाध्यक्ष: दौलत सिंह रावत, श्रीमती मीनाक्षी उनियाल, श्रीमती भारती सजवाण, डॉ. मुकेश थपलियाल, जितेंद्र सजवाण
- कोषाध्यक्ष: धन सिंह सजवाण
- सचिव: शेर सिंह पयाल
- सह सचिव: प्रताप सिंह गुंसाई
- जनसम्पर्क अधिकारी: दिनेश प्रसाद उनियाल
- सह-जनसम्पर्क अधिकारी: विकास सजवाण
- सदस्य: चंदन सिंह पयाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत, राजबीर चौहान, भगवती प्रसाद, मुलायम सिंह विष्ट सहित 11 लोग
बैठक में व्यापार सभा चाका अध्यक्ष जीत राम उनियाल, सचिव शेर सिंह पयाल, मधुसूदन, हरिकृष्ण गैरोला, माही सुरियाल, शैलेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
