भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 : रौद्र संवत्सर का ज्योतिषीय रहस्य, वैश्विक संकेत और सनातन संस्कृति का वैभव
🌼 नूतन भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का हार्दिक अभिनन्दन एवं सुमधुर स्वागत 🌼
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का शुभारम्भ होता है। सनातन परंपरा के अनुसार इसी पावन तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और सत्ययुग का प्रारम्भ भी इसी दिन माना जाता है। इसी दिन सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त कर विक्रम संवत् का शुभारम्भ किया था।
संस्कृत में कहा गया है—
“चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्जं प्रथमेऽहनि।
शुक्लपक्षे समग्रे तत् तदा सूर्योदये सति।। ”
इस वर्ष 19 मार्च 2026 प्रातः 6 बजकर 53 मिनट से विक्रमी संवत् 2083 का प्रारम्भ होगा। भारतीय परंपरा के अनुसार इस वर्ष का नाम “रौद्र सम्वत्सर” है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह वर्ष कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है—जल और अन्न की वृद्धि के संकेत हैं, किन्तु प्राकृतिक आपदाओं, रोगों और आंतरिक कलह से सावधानी बरतने की आवश्यकता भी बताई गई है।
गुरु के राजा और मंगल के मंत्री होने से भूमि पर समृद्धि के संकेत मिलते हैं, परंतु सामान्य जन के जीवन में कुछ चुनौतियाँ भी दिखाई देती हैं। बेरोजगारी और आर्थिक असंतोष को दूर करने के लिए सरकारों को अधिक रोजगार सृजन की दिशा में प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है।
भारतीय नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। इसलिए इसे केवल “हिन्दू नव वर्ष” कहकर सीमित करने के बजाय “भारतीय नववर्ष” के रूप में सम्मान देना अधिक उपयुक्त है।
🌺 नववर्ष के दिन ये कार्य अवश्य करें
1️⃣ पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं पीले वस्त्र धारण करें।
2️⃣ मस्तक पर तिलक अवश्य लगाएं।
3️⃣ घर में मिष्ठान्न बनाएं।
4️⃣ घर की छत पर भगवा ध्वज लगाएं।
5️⃣ रात्रि में घर के बाहर दीप प्रज्वलित करें।
6️⃣ घर के द्वार को सजाएं।
7️⃣ रंगोली बनाएं।
8️⃣ फूल और पत्तों के तोरण लगाएं।
9️⃣ कम से कम 11 लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दें और उन्हें भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
इसी दिन से वासन्तीय नवरात्र का भी शुभारम्भ होता है। मां जगदम्बा से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की जाती है।
🙏 सरहद का साक्षी डिजिटल मीडिया परिवार की ओर से आप सभी को नूतन भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
मां पुण्यासिनी (जगदम्बा) आप सभी को सुख, समृद्धि, यश, मान-सम्मान और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। नया वर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई खुशियां लेकर आए।
शुभ वर्ष! 🌼
✍️ प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य हर्षमणि बहुगुणा
