डा. पीतांबर दत्त परिवार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार द्वारा सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी ने भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा में सहायक न बनने एवं अपने मतभेदों को बातचीत तथा संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने हेतु प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रवीन जोशी, भगवत रावत, डा. शोभा रावत, श्री संदीप किमोठी डा. दया किशन जोशी, डा. प्रियम अग्रवाल, डा. संत कुमार, श्री उमेश एवम श्री संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
