महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि
महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल में महावीर चक्र विजेता (मरणोपरांत) भारतीय थल सेना के राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की पुण्य तिथि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो मनोज उप्रेती, प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई।
सरहद का साक्षी, विक्रम सिंह रावत @पौड़ी
वीर जवान श्री जसवंत सिंह रावत अरुणाचल प्रदेश में 1962 भारत-चीन युद्ध में नूरानांग की लड़ाई के दौरान शहीद हुए थे, उनके अदम्य साहस एवं वीरता के कार्यों के परिणामस्वरूप उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
