अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सर्जन अभियान के तहत टिहरी जनपद की कमान वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल को सौंपी, पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार।
टिहरी गढ़वाल।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा घोषित इस सूची में टिहरी जनपद की कमान वरिष्ठ अनुसूचित जाति नेता मुरारीलाल खंडवाल को सौंपी गई है।
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के भेलूता गांव निवासी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल को जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा ने संगठन द्वारा विश्वास जताने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पिछले छह वर्षों तक मुझे जो जिम्मेदारी दी गई, उसका मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। कांग्रेस परिवार ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेरा साथ दिया। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे और मिशन 2027 को सफलता की ओर ले जाएंगे।”
मुरारीलाल खंडवाल की नियुक्ति पर प्रदेश और जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव सैयद मुसरफ़ अली, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, दिनेश लाल, एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, गीता राम गैरोला, एनएसयूआई अध्यक्ष अरुण टम्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश थलवाल, जसवीर सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, रमेश लाल, दीपचंद सजवान, विजेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश क्रिशाली, बलबीर सिंह कोहली, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, नवीन सेमवाल, रोशन नौटियाल, असद आलम आदि शामिल हैं।
महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों ममता उनियाल, अनीता रावत, मुन्नी बिष्ट, कैलाशी देवी, सुषमा दुमोगा, मीना साह, लक्ष्मी रावत, गीता सजवान, शगुफ्ता प्रवीण, अनीता साह, प्यारी देवी, लक्ष्मी नेगी, हंसा रमोला, राजबाला, बसंती भारती, यशोदा विश्वकर्मा, रेशमा, अनीता शर्मा आदि ने भी मुरारीलाल खंडवाल को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
