यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत उत्तराखंड में विवाह और विवाह-विच्छेद हेतु रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन…
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) “समान नागरिक संहिता” को उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है। अब राज्य के सभी नागरिकों को विवाह, विवाह- विच्छेद और लिव-इन रिलेशनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करना होगा। यह प्रक्रिया UCC की आधिकारिक वेबसाइट ucc.uk.gov.in के माध्यम से की जा सकती है।
विवाह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अनिवार्य
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड “समान नागरिक संहिता” लागू होने के बाद, अब विवाह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है। 27 जनवरी 2025 के बाद होने वाले सभी विवाहों का रजिस्ट्रेशन विवाह की तिथि से 60 दिनों के भीतर किया जाना आवश्यक है।
यदि 60 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता है, तो अतिरिक्त लेट शुल्क (फाइन) जमा करना होगा। इसके अलावा, 26 मार्च 2010 से 27 जनवरी 2025 के बीच हुए विवाह का रजिस्ट्रेशन भी अगले छह महीनों के भीतर कराना अनिवार्य है।
UCC की वेबसाइट पर विवाह रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
नागरिक ucc.uk.gov.in पर जाकर आसानी से विवाह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वेबसाइट को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि लोग इसे अपने लैपटॉप या मोबाइल से आसानी से एक्सेस कर सकें।
यदि कोई व्यक्ति स्वयं रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम नहीं है, तो वह निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) (Anurag Computer’s, Main Market Nakot, Tehri Garhwal, Mobile no. 7455813001) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
आधार नंबर: विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए, ताकि OTP के माध्यम से सत्यापन किया जा सके।
UCC वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- ucc.uk.gov.in पर जाएं और Apply Now या Login पर क्लिक करें।
-
यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो “Do not have an account? Register here” पर क्लिक करें।
-
आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनकर साइन अप करें। इससे आपकी जानकारी स्वतः भर जाएगी।
-
OTP के माध्यम से सत्यापन करें और पासवर्ड बनाएं।
-
सफल साइन अप के बाद, आपको UCC ID प्राप्त होगी, जिसका उपयोग भविष्य में लॉगिन के लिए किया जा सकता है।
विवाह रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, नागरिकों को 3 दिनों के भीतर विवाह रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। आप स्टैंडर्ड सर्विस के तहत 250 रुपए में 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं, जबकि तत्काल सेवा के लिए 2500 रुपए शुल्क देकर 3 दिन में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
