राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कैंन्यूर में सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल, शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (15 मार्च से 31 मार्च) के कार्यक्रम के श्रृंखला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कैंन्यूर में किया गया।
विक्रम सिंह रावत @पौड़ी
समारोह की शुरुआत विशिष्ट अतिथि प्रधान श्रीमती विनीता देवी तथा अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन सें किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा की नमामि गंगे के द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभाव अवश्य ही ग्राम पंचायत के लोगों पर पड़ेगा। पी०टी०ए० अध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि स्वच्छता का संदेश सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भी पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर विकास प्रताप सिंह ने लोगों से व्यक्तिगत पहल कर समाज में अपना योगदान देने की बात रखी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ नवरत्न सिंह ने कहां की छात्र – छात्राओं के भीतर सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना होनी चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता, श्रमदान आदि क्रियाकिलाप में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का मंच का संचालन सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ० विवेक रावत, डॉ० जे० सी० भट्ट, डॉ० छाया सिंह, डॉ० सुधीर सिंह रावत, डॉ० अराधना सिंह, डॉ० विक्रम रौतेला, श्री धर्मेन्द्र , क्षेत्र पंचायत वार्ड न० 1-कैन्यूर श्रीमती गुड्डी देवी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री दलीप सिंह नेगी, श्री धर्म सिंह एवं श्री अनिल पोखरियाल उपस्थित रहे।
