राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
अरण्यक जन सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव पर मिली अहम जानकारी
देवप्रयाग। अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा “डिजिटल वित्तीय साक्षरता : धोखाधड़ी एवं सावधानियां” विषय पर राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में कुल 25 और भाषण प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अभिनव कुमार (बीएससी 4th सेमेस्टर), सुधांशु सजवान (बीए 6th सेमेस्टर), सुखदेव (बीए 4th सेमेस्टर) और मुस्कान (बीए 2nd सेमेस्टर) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पारुल रतूड़ी सहित डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शीतल वालिया और डॉ. ओमप्रकाश उपस्थित रहे। संस्था के सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी तथा दीपक सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को डिजिटल लेन-देन में सावधानियां बरतने और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।
