नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी उम्मीदवार ने नहीं लिया नाम वापस, कुल 11 प्रत्याशी पाए गए वैध, सहसचिव पद पर एक नामांकन अवैध घोषित
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि, 24 सितम्बर 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्र संघ सामान्य निर्वाचन 2025-26 की प्रक्रिया के तहत आज वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।
महाविद्यालय में 23 सितम्बर को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। इसके उपरांत 24 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन वापसी हेतु समय निर्धारित किया गया, लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें कुल 11 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि सहसचिव पद के लिए एक नामांकन पत्र अवैध घोषित हुआ।
वैध प्रत्याशियों की सूची:
- अध्यक्ष पद हेतु: प्रियांशु मोहन, लोकेश सिंह राणा
- उपाध्यक्ष पद हेतु: कु. शीतल, अभिषेक आर्य
- सचिव पद हेतु: कुमारी दीपिका, हितेश
- सह सचिव पद हेतु: कुमारी संजना
- कोषाध्यक्ष पद हेतु: कुमारी मोनिका, शीतल
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु: अंजली, सूरज कुमार
अवैध प्रत्याशी की सूची:
- मानसी (सहसचिव पद)
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सूची निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत विधिवत जारी की गई है और आगामी चरणों की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।
